हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई। देश का संगठित और असंगठित श्रमिक वर्ग 12 फरवरी 2026 को एक बड़े जनआंदोलन की तैयारी में जुट गया है। बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री राकेश पाण्डेय ने बताया कि चार मजदूर-विरोधी लेबर कोड्स के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में बैंक, जीवन बीमा, सामान्य बीमा, बिजली, केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों सहित करोड़ों कर्मचारी और मजदूर शामिल होंगे। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि चारों लेबर कोड्स श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों पर सीधा हमला हैं। निजीकरण, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग और सामाजिक सुरक्षा कानूनों में कटौती के कारण श्रमिक वर्ग में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। प्रमुख मांगों में कोड्स की वापसी, न्यूनतम मजदूरी बचाना, यूनियन बनाने का अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.