बगहा, जनवरी 5 -- चौतरवा। थाना की पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर चार लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया की छापेमारी में सलहा बरियारवा गांव निवासी सुखाड़ी बिन को चार लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जो चोरी चुपके अवैध रूप से शराब का धंधा कर रहा था।उन्होंने बताया की गिरफ्तार धंधेबाज के ऊपर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...