अयोध्या, जनवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। नव वर्ष के पहले दिन रामधाम के प्रसिद्ध मंदिर ठसाठस भरे रहे। राम मंदिर में लगभग चार लाख भक्तों ने दर्शन किया। पहले दिन दर्शन कर सभी ने अराध्य से कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। इससे पहले ज्यादातर लोगों ने सरयू में स्नान किया। नव जवान युवक और युवतियों में गजब का उत्साह दिखा। राजघाट और राम की पैड़ी पर अधिक भीड़ थी। रामपथ से सटे क्षेत्र में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम जैसी स्थिति रही। हालांकि कई चौराहों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी। जानकारों ने इस बार राम धाम में पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा भीड़ का अनुमान लगाया था जो सही साबित हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या की अयोध्या धाम में दिखने लगी। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.