लखीमपुरखीरी, मई 5 -- फरधान। शनिवार की रात जगन्नाथपुर गांव में एक किसान के घर छत के रास्ते से घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने 19 लाख से अधिक की चोरी कर ली गयी। इसमें सोने चांदी के जेवरात के अलावा चार लाख की नगदी भी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। जगन्नाथपुर गांव में जयपाल सिंह के घर में चोर छत के रास्ते घुसे। उन्होंने जीना का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे बक्से और सेफ अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में ग्रीन कार्ड में जमा करने के लिए रखे 4 लाख रुपए की नकदी भी चोरी कर लें गए। इसके अलावा घर में चार बहुओं के करीब 15 लाख रुपए कीमत के जेवरात भी रखे थे। चोरों ने सभी ताले काटकर पूरा सामान चुरा लिया। रात करीब 2:30 बजे जयपाल सिंह की आहट से नींद खुली। उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने शोर मचाना शुर...