शाहजहांपुर, मार्च 25 -- क्षेत्र की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर में रखे चार लाख रुपए की नगदी सहित माल जेवर लेकर फरार हो गई है। इस मामले में पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में बताया कि 18 मार्च की रात करीब 11 बजे बृजेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में बृजेश का भाई महेश की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि घर में शादी के लिए रखे चार लाख रुपए और एक जोड़ी चांदी की पायल भी युवती अपने साथ ले गई है। बृजेश पहले भी उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे चुका है। उन्होंने पुलिस से बेटी की सुरक्षा और बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.