बलिया, सितम्बर 22 -- बिल्थरारोड। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा पंडालों का निर्माण तेजी से चल रहा है। पूजा समितियों में पंडाल को भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए होड़ मची है। मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष पंडाल को मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित प्रसिद्ध महाकाली मंदिर की आकृति का स्वरूप दिया जा रहा है। इसके लिए बाल संघ के कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। समिति के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया ने बताया कि इस साल मध्यप्रदेश के महाकाली मंदिर की आकृति का पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण में अब तक 400 से अधिक बांस-बल्ली का प्रयोग किया जा चुका है। इसके अलावा लकड़ी, प्लाई, रंग बिरंगी कपड़े आदि से पंडाल को सुसज्जित किया जाएगा। इस पर करीब चार लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है। पंडाल निर्माण का कार्य किसी पेशेवर कारी...