मैनपुरी, जनवरी 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सेहा खुर्द में किसान की मौत होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों और समाज के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। कहा कि किसान की स्वभाविक मौत नहीं हुई है बल्कि उसे जिंदा जलाया गया है। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने चार लाख रुपये की मदद और पांच बीघा जमीन का पट्टा देने का वादा किया तो मामला शांत हो गया और शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम सेहा खुर्द निवासी 45 वर्षीय बेचेलाल कश्यप पुत्र हजारीलाल की शनिवार की रात जलने से मौत हो गई थी। पुलिस का कहना था कि मृतक सिंचाई करते समय अलाव से तापने लगा। तभी आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ये भी जोड़ा कि मृतक शराब प...