मेरठ, फरवरी 13 -- प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा "बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तृतीय चरण को उपभोक्ताओं से व्यापक समर्थन मिल रहा है। पश्चिमांचल के 14 जनपदों में अब तक कुल 611036 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से विद्युत चोरी श्रेणी के अन्तर्गत कुल 48863 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया है। एमडी पीवीएनएल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को अब तक 547.97 करोड रुपये की छूट प्रदान की गई है और 390878 उपभोक्ताओं ने पूर्ण भुगतान कर लाभ प्राप्त किया है।मुरादाबाद जोन के अन्तर्गत 137199 उपभोक्ताओं द्वारा योजना में पंजीकरण कराया गया है एवं 90.58 करोड की छूट प्राप्त कर उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। गजरौला जोन में कुल 109001 उपभोक्ताओं द्वारा योजना में पंजीकरण कराया गया है एवं...