फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने की अटकलों के बीच आयोग की बढ़ती प्रक्रियाओं ने चुनाव की संभावना बढ़ा दी है। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाने के लिए चार रंगो के मतपत्र उपयोग में लाया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य के सफेद, प्रधान का हरा, बीडीसी का नीला व जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा। जिले की 13 ब्लॉकों के 816 ग्राम पंचायतों में 18,75,341 मतदाताओं के सापेक्ष 81,12,500 मतपत्र में करीब सात से आठ हजार मतपेटिकाओं का प्रयोग होगा। बता दे कि 23 फरवरी तक राजकीय मुद्रणालय से मतपत्र लाया जाना है। साथ ही डुप्लीकेट का सत्यापन 20 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश मिले है। इसके बाद 28 मार्च तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। माना जा रहा है कि अप्रैल से मई के बीच चुनाव हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.