गढ़वा, फरवरी 3 -- मेराल। थाना के द्वारा सीइआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुई चार मोबाइल को बरामद कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक की उपस्थिति में थाना प्रभारी विष्णुकांत ने उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। उन्होंने जिन लोगों को मोबाइल सौंपा उनमें बरिया गांव निवासी चंदन कुमार गुप्ता, खोरीडीह गांव निवासी अमित कुमार, हासनदाग निवासी लव चौधरी और कुंभी गांव निवासी वेद प्रकाश पटवा शामिल हैं। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर सभी खुश थे। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...