सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। जिले में मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए बने चार मॉडल केन्द्रों का प्रथम दिन अधिकारियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाईस्कूल मॉडल केन्द्र का उद्घाटन डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया। मौके पर केन्द्राधीक्षक बैद्यनाथ बैठा, परीक्षा प्रभारी जितेन्द्र कुमार माधव, आफताब आलम, अंजूम रेजा आदि मौजूद थे। वहीं आदर्श नगरपालिका मिडिल स्कूल भवदेपुर मॉडल केन्द्र का शुभारंभ बिहार बोर्ड के जिला नोडल अधिकारी सह डायट डुमरा के व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार ने किया गया। मौके पर केन्द्राधीक्षक अवनीश कुमार समेत सभी शिक्षक थे। आकर्षण का केन्द्र बना रहा मॉडल केन्द्र: जिले में मैट्रिक परीक्षार्थी के लिए बने मॉडल केन्द्रों की सजावट परीक्षार्थियों में आकर्षण का केन्द्र बनाया रहा। मॉडल केन्द्र...