औरंगाबाद, फरवरी 24 -- पुलिस सप्ताह के तहत औरंगाबाद पुलिस की ओर से दाउदनगर स्थित डायट तरार खेल मैदान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल से अनुशासन, भाईचारा और टीम भावना विकसित होती है। पहले मुकाबले में ओबरा और दाउदनगर थाना की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें दाउदनगर की टीम ने दो-शून्य से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में खुदवां और हसपुरा थाना की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, लेकिन अंततः हसपुरा ने संयमित खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। तीसरे मैच में देवकुंड और उपहारा थाना की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें देवकुंड ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.