हमीरपुर, जनवरी 23 -- राठ, संवाददाता। ढाई माह पहले सड़क हादसे में सदर गांव के तीन युवक और अन्य घटना में नौहाई गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जनप्रतिनिधि और एसडीएम पीड़ितों के घर पहुंचे और राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद के चेक दिए। गत 7 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के सदर गांव के श्रीकिशन श्रीवास, राकेश श्रीवास और बृजभान रैकवार बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अन्य सड़क हादसे नौहाई गांव के राजेन्द्र की सड़क हादसे में मौत हुई थी। शुक्रवार को विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी और एसडीम अभिमन्यु कुमार पीड़ितों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.