हमीरपुर, फरवरी 24 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के स्टेशन मार्ग में पेयजल लाइन में लीकेज होने से लोगों के घरों में गंदा पानी जा रहा है। जल संस्थान शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं किया है। स्टेशन मार्ग निवासी गुड्डू कुशवाहा, राजू कुशवाहा,केशव मिश्रा, लल्लू गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले 4 माह से पाइपलाइन में लीकेज होन से लोगों के घरों में गंदा पानी जा रहा है। शिकायत के बाद जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि समस्या की जानकारी है स्टेशन मार्ग की पाइपलाइन बदली जानी है जिसका कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...