मेरठ, फरवरी 11 -- कंकरखेड़ा मंगलवार को पुलिस ने चार माह से लापता एक बच्चे को हाईवे से बरामद कर लिया। दरोगा मोहित कुमार ने बताया कि पिछले साल नवंबर में बरेली का रहने वाला 13 साल का बच्चा विजय अपने बड़े भाई अजय के साथ कंकरखेड़ा आया था। यहां आकर वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस ने शोभापुर फ्लाईओवर के पास से हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस को रुकवा कर विजय को बरामद कर लिया। थाने लाकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...