हापुड़, दिसम्बर 30 -- नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासदों ने चार माह से बोर्ड बैठक न होने के विरोध में सोमवार को पालिका सभागर में हंगामा किया। उन्होंने पालिका की चेयरमैन पर भी पालिका के ऑफिस से भी गायब होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सात दिन के भीतर पालिका की बोर्ड बैठक नहीं होती है और पालिका चेयरमैन का ऑफिस में बैठने का समय निर्धारित नहीं होता है तो सभासदों को धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस संबंध में सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासद नितिन पराशर ने कहा कि चार माह बीत चुके है, लेकिन अभी तक पालिका की बोर्ड बैठक नहीं हुई है। ऐसे में शहर का विकास अधूरा पड़ा है। शहर के वार्डो में विकास कार्य बूरी तरह प्रभावित है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कई बार बोर्ड बैठक कराने की सभासदों ने मांग की, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.