आजमगढ़, दिसम्बर 29 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर चार महीने से बाल पुष्टाहार डंप पड़ा है। आजीविका सखी एवं आंगनबाड़ी के बीच विवाद के चलते वितरण नहीं किया गया है। आजीविका सखी द्वारा ब्लाक पर शिकायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा। ब्लाक क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कुल दस समूह की सदस्य एवं आंगनबाड़ी की चार सदस्य हैं। यहां अगस्त माह से नवंबर तक चार माह का बाल पुष्टाहार चना, दाल, दलिया, एवं रिफाइन तेल रखा हुआ है। जिसका वितरण केंद्र से ही करना होता है। दोनों लोगों के बीच मतभेद से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र पर रखा पुष्टाचार खराब हो रहा है। सखी रीनू ने बताया कि वितरण के लिए कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से कहा गया। इस संबंध में बीडीओ और सीडीपीओ को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया है। उसके बाद भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.