कौशाम्बी, फरवरी 9 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के धूमनगंज थानाक्षेत्र के झलवा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र चार माह पहले गायब हो गया। उसके गायब होने की खबर मिलने पर परिजनों ने बहुत ढूढ़ा। नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराया। लम्बा समय बीतने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाई। सरायअकिल थानाक्षेत्र के रक्सराई गांव के रहने वाले मुकेश मिश्र का 12 वर्षीय बेटा अंश मिश्र प्रयागराज के धूमनगंज थानाक्षेत्र स्थित झलवा में रहकर पढ़ाई करता था। पिता की माने तो 11 अक्तूबर 2025 की सुबह दस बजे वह कमरे से साइकिल लेकर निकला था, इसके बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने रिश्तेदारी से लेकर जगह-जगह छानबीन किया पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की गुमशुदगी धूमनगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.