हरिद्वार, जुलाई 18 -- आर्य नगर (गाजीवाली) गांव में चार महीने से अधर में लटका पड़ा सड़क निर्माण कार्य अब ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। दिसंबर में जेसीबी से पुरानी सड़क उखाड़ दी गई थी, लेकिन उसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। अब बरसात ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कीचड़ से भरी सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है। गांव के लोगों का आरोप है कि तमाम शिकायतों और सीएम पोर्टल पर मामला दर्ज कराने के बावजूद न तो कोई अधिकारी गांव में आया और न ही कोई मशीनरी दिखाई दी। ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। उनका कहना है कि अगर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे सामूहिक धरने पर बैठेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.