सहरसा, जनवरी 30 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीएनएमयू में अतिथि सहायक प्राध्यापकों को चार महीने से पारिश्रमिक नहीं मिलने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानी होने लगी है। आर एम कॉलेज सहरसा के नव चयनित अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान को आवेदन देकर पारिश्रमिक भुगतान करने का आग्रह किया है। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि नव चयनित अतिथि सहायक प्राध्यापकों को योगदान किये चार महीने हो गए। पारिश्रमिक नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर शिक्षक सुदुर जिले से आते हैं जो किराये के मकान में रहते हैं। पैसे के अभाव में मकान किराया भी नहीं दे पाते हैं। इसके साथ हो दिनचर्या जीने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसे के अभाव में बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.