उरई, अक्टूबर 27 -- जालौन, संवाददाता नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई के दौरान नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। ईओ के आश्वासन के बाद चार माह बीतने के बाद भी नाला की मरम्मत नहीं कराई गई है। मोहल्ले के ही व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर नाले की मरम्मत कराने की मांग की है। छत्रसाल रोड पर अनस गेस्ट हाउस के पास दुकान किए शादाब सिद्दीकी ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि लगभग चार से पांच माह पूर्व नगर पालिका द्वारा छत्रसाल रोड पर बने नाले की सफाई कराई गई थी। जेसीबी मशीन से सफाई के दौरान नाले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। नाले का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से नाले का पार करने में लोगों को दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं सफाई के बाद जो मलबा निकला था उसे अब तक नहीं उठाया गया है। इस बाबत जब ईओ से शिकायत की थी तो उन्होंने आश्वासन दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.