बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- चार माह बाद भी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं चेवाड़ा, निज संवाददाता। चार माह बीत जाने के बाद भी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम है। पीड़ित परिवार न्याय की आस में टकटकी लगाये बैठा है। बता दें कि 28 जुलाई को मामूली विवाद में नगर पंचायत के खाली कुआं निवासी 65 वर्षीय शंकर हलवाई की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी थी। उस वक्त नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया था। डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.