सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। हलियापुर थाने की पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में साढ़े चार माह बाद सफलता तब हासिल हुई जब फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने तस्करी कर ले जाया जा रहा 180 किग्रा पोस्ते के छिलके को पकड़ा था। आरोपित की पहचान जसप्रीत पुत्र मनज़ींदर निवासी शेखूपुरा थाना दाखा जनपद लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि एक अगस्त 2025 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 82 के पास एक दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार (पीबी 10 एचए 7373) से 12 बोरियों में रखा 180 किग्रा पोस्ता छिलका बरामद हुआ था। इस मामले में हलियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी जसप्रीत तभी से फरार चल रहा था। हलियापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित ...