काशीपुर, जनवरी 31 -- काशीपुर। सड़क हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा लगभग चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। जसपुर के कालियावाला निवासी सरजीत कौर पत्नी स्व. जसवंत सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके पति बीते 20 सितंबर को रात लगभग 8:30 बजे हल्दुआ से अपने गांव को पैदल आ रहे थे। रास्ते में गोविंदपुर के पास बने अमृत होटल से थोड़ा आगे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके पति को टक्कर मार दी। जिसके चलते उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना उसने कुंडा पुलिस को भी दी थी, लेकिन उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुंडा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ह...