बदायूं, फरवरी 23 -- कुंवरगांव, संवाददाता। सोही गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई 10 वर्षीय किशोरी के मामले में चार माह बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन अब तक बच्ची के उपचार में व्यस्त रहे, जिसके चलते देरी से शिकायत दर्ज कराई गई थी। गांव चांदनी पत्नी रामसुमरिन ने बताया कि 27 अक्तूबर 2025 की शाम करीब पांच बजे उनकी पुत्री कविता गांव के सरकारी हैंडपंप पर पानी पी रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का शिवम पुत्र विल्लू ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि बच्ची की गंभीर स्थिति के कारण वे लगातार इलाज में लगे रहे, जिससे तत्काल तहरीर नहीं दी जा सकी। अब थाने में शिकायत द...