लखनऊ, मई 8 -- साइबर ठगों ने मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से जनवरी माह में फोन पे के जरिए 83 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने साइबर अपराध शाखा में सूचना देकर जालसाज के खाते को फ्रीज करवा दिया। रिपोर्ट मोहनलालगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। फत्तेखेड़ा में रहने वाले आनन्द यादव गोपालखेड़ा में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उन्होने दर्ज मुकदमें में बताया कि 11 व 12 जनवरी को उनके खाते से फोन पे के जरिए 83,398 रुपये निकाल लिये गए। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध हजरतगंज में सूचना देकर खाता सीज करवा दिया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.