मैनपुरी, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार की सुबह 4 वर्षीय मासूम के गले में टॉफी अटक गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेवर अस्पताल में मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। यह पहली घटना नहीं है। मैनपुरी में इस तरह की घटनाएं और भी हो चुकी हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली निवासी लोकेश कठेरिया की चार माह की पुत्री नन्ही को पड़ोस में ही रहने वाली चचेरी 5 वर्षीय बहन डोली खिला रही थी। सुबह 9 बजे के करीब मासूम को खिलाते समय डोली ने उसे एक टॉफी खिला दी। यह टॉफी किसी तरह मासूम के गले में जाकर अटक गई। सांस लेने में बच्चों को बेचैनी हुई तो परिवार के लोग उसे बेवर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत की खबर मिली तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.