मुरादाबाद, नवम्बर 2 -- देवोत्थान एकादशी का पर्व रविवार को जिले में धूमधाम से मना। लोगों ने अपने-अपने घरों में तुलसी विवाह किया। सुबह से ही बाजारों में गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखी। शाम के समय घरों में देवोत्थान भगवान की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजन किया। उठो देव, जागो देव के जयकारे गूंज उठे। भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत हुए। देवोत्थान एकादशी पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही बाजारों में गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। घरों व मंदिरों में विशेष पूजा की गई। इसी दिन भगवान विष्णु चार माह शयन के बाद जागते हैं। देवों को जगाने के लिए शाम के समय पूजा-अर्चना की गई। घरों व मंदिरों में उठो देव, जागो देव के जयकारे गूंजे। इस दिन रात्रि में घरों के बाहर और पूजा स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.