अररिया, फरवरी 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि चार मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर पीएचसी कुर्साकांटा स्थित सभा भवन में सोमवार को शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद ने बच्चें को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आगामी चार मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों व मदरसा में दो साल से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलानी है। जबकि 7 मार्च को छूटे हुए बच्चों व एवं किशोरों के लिए मॉप अप के तहत टेबलेट देना है। एक से दो वर्ष के बच्चे को आधा टेबलेट का चूर्ण बना कर पानी के साथ खिलाना है। जबकि दो साल से 19 वर्ष के बच्चों को एक टेबलेट पानी के साथ खिलाना है। ध्यान रहे कि बच्चा खाली पेट नहीं हो। मौके पर बीएचएम सइदुज्जमा, मो सुफियान अलि, ओ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.