बहराइच, दिसम्बर 7 -- कैसरगंज (बहराइच)। भेड़िया प्रभावित कैसरगंज इलाके के एक गांव में भेड़िया चार महीने के बच्चे को उठा ले गया। देर रात बच्चा मां के पास सोया था उसी दौरान भेड़िये ने हमला किया। ग्रामीण खोजबीन कर रहे हैं। मगर अभी बच्चे की बरामदगी नहीं हुई है। वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची है। अब तक सात बच्चों की मौत हो चुकी है। दो लपता हैं। लापता होने वाला यह तीसरा बच्चा है। घटना गोड़हिया नंबर 3 ग्राम पंचायत के मजरा मल्लाहन पुरवा में रात डेढ़ बजे के आसपास हुई है। यहां संतोष की पत्नी अपने चार महीने के पुत्र सुभाष को लेकर चारपाई पर लेटी थी। रात में दो बजे के बाद बच्चे को भेड़िया उठा ले गया। बच्चा नहीं दिखा तो मां तड़प उठी। उसने रोने पीटने की आवाज से ग्रामीण जमा हुए। तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। दरअसल इसी गांव में तीन दिन पूर्व दो बच्चों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.