समस्तीपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट निकालने में बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग को चार महीने का वक्त लगा। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 27 जनवरी तक चली थी। इसके बाद कॉपियों की जांच शुरू हुई। जिन विषयों में कम विद्यार्थी थे, उनकी कॉपियों की जांच पहले ही शुरू कर दी गई थी। इधर, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी करने के बाद बिहार विवि के सर्वर का लोड बढ़ जाने से छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी हुई। छात्र रात आठ बजे तक रिजल्ट देखने के लिए परेशान रहे।रिजल्ट तैयार करने में चार महीने का समय लगने के बाद भी दस हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है। हालांकि, परीक्षा विभाग का दावा है कि कॉलेजों और छात्रों की लापरवाही से रिजल्ट पेंडिंग है। 14 कॉलेजों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.