सीवान, दिसम्बर 10 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के ज्ञानीमोड़ गांव में 4 अगस्त को भारी बारिश के दौरान एस्बेस्टनुमा मकान की दीवार गिरने से पिता और पुत्री की मौत हुई थी। घटना के चार महीने बीत जाने के बावजूद भी पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा नहीं मिल सका है। मुआवजा प्रक्रिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने के कारण लंबित है। घटना में जहीरूद्दीन अहमद (50) और उनकी बेटी सानिया की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मृतक का भतीजा सेराज अहमद घायल हुआ था। जानकारी के बाद सीओ सरफराज अहमद ने स्थल निरीक्षण कर परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मुआवजा फाइल आगे नहीं बढ़ी है। सीओ सरफराज अहमद ने बताया कि पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा नहीं की गई है, जिस कारण भुगतान प्रक्रिया पू...