समस्तीपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुरा गांव से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने 4 महीने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया। इस मामले में अपहृत किशोरी के पिता ने गांव के ही दो लोगों को अपने पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि बरामद किशोरी को मेडिकल जांच और फर्द बयान के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...