लातेहार, अगस्त 17 -- लातेहार प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर अलग अलग स्थानों पर चार महिलाओ ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी ने पारिवारिक विवाद के कारण कीटनाशक दवा खाया है। जिसमें बाजकुम की सुमित्रा देवी, गारू प्रखंड की पुर्णिमा देवी, मुक्का की ललिता देवी और जालिम की बाजो देवी शामिल है। घटना के बाद सभी महिलाओ को उनके परिजनो के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ ने बताया की सभी महिलाओ की स्थिति सामान्य है। दो लोगों को छुट्टी दे गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...