मऊ, जनवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार यानी आज चार महत्वपूर्ण सर्वार्थ सिद्धि, रवि, शिव और महासिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा। जो इन योगों में मां सरस्वती की उपासना शुभकारी है। इसी क्रम में शहर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों कुल 18 स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना होगी। सभी पूजा पंडालों में तैयारी पूरी कर ली गई है। और गुरुवार को देर रात तक सभी पंडालों में प्रतिमाएं आने का क्रम जारी है। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु मां की प्रतिमाओं को लेकर पहुंच रहें है। वहीं, डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर जमकर युवकों की टोली थिरकती नजर आई। आचार्य श्यामजी पांडेय ने बताया कि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मान्यता है कि इस दिन मां स...