हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- श्यामपुर पुलिस ने रविवार को चौकी चंडीघाट और लालढांग क्षेत्र में किरायेदार और श्रमिक सत्यापन अभियान चलाया। इनका सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों का कुल 40 हजार रुपये का चालान किया गया। इस दौरान किरायेदार, घरेलू नौकर और फेरी वालों के साथ ही विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कुल 95 लोगों का सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...