बुलंदशहर, मई 2 -- भूडा महादेव मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि नौ से 12 मई के बीच मेरठ के गोडविन पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर वुशू प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अच्छे खिलाड़ी प्रतिभाग करके पदक जीत सकें। इसके लिए उनकी अकादमी पर आगामी चार मई को जनपद स्तरीय ट्रायल रखा गया है। जिसमें जनपद भर के खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचेंगे। कोच ने बताया कि सुबह नौ बजे ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल में आने वाले खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और फोटो सहित किट लेकर आए। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने के लिए भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.