मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। चार भाइयों की भूमि पर दबंगों ने टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया। कब्जा हटाने की कहने पर दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित भाइयों ने डीएम से शिकायत कर जमीन को कब्जामुक्त कराने व दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को किशनी के ग्राम धरमंगदपुर निवासी मानसिंह पुत्र रूपलाल शाक्य ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि उनक भूमि कुसमरा देहात में है। पिता की मृत्यु के बाद जगह उनके नाम भी दर्ज है। उक्त जगह पर वह बांस बल्ली से ठठ्ठर बनाने का कार्य करता है। बीते 30 दिसंबर 2025 को गांव निवासी दबंगों ने चौकी पुलिस से मिलकर उसका सामान फेंक दिया और दीवार का निर्माण कर उस पर टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया। जब उसने व उसके भाइयों ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। भाइयों ने चेतावनी दी कि अग...