कौशाम्बी, फरवरी 15 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कार्यक्रमों को लेकर ब्लाक मिशन मैनेजरों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। समीक्षा बैठक में इनके कार्यों को लेकर अधिकारी नाराजगी जता रहे हैं। उदासीनता व लापरवाही करने पर उपायुक्त ने सिराथू के चार ब्लाक मिशन मैनेजरों को नोटिस थमा दी है। इससे सबके होश उड़े हुए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव-गांव समूहों का गठन कराया जा रहा है। महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जनवरी माह में सिराथू ब्लाक के मिशन मैनेजरों को 3012 परिवार को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। इनमें से 2190 लोगों को ही जोड़ा गया। लापरवाही की हद देखिए कि इन परिवारों के मात्र 912 सदस्यों की ही एमआईएस की गई। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.