लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर। ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं से कराए गए कामों का सोशल आडिट कराया जाता है। सोशल आडिट के लिए टीम गठित हो गई है। पहले चरण में जिले के चार ब्लाकों को लिया गया है। 16 अप्रैल से टीमें गांवों में जाकर कराए गए कामों का आडिट करेंगी। टीम का फोकस मनरेगा के कामों पर रहता है। सोशल आडिट में जो कमियां मिलती हैं उनको पूरा कराया जाता है। सरकारी योजनाओं की जांच, मूल्यांकन और निगरानी के लिए सोशल आडिट कराया जाता है। सोशल आडिट टीम में ब्लॉक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के अलावा अन्य लोग शामिल रहते हैं। जिस दिन टीम गांव पहुंचती है उस दिन रोजगार सेवक, सचिव मौजूद रहते हैं। ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए गए कामों, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का सत्यापन टीम करती है। सोशल आडिट जिले के चार ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.