कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में शुक्रवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पोषण समिति की बैठक की। बैठक में प्रगति न मिलने पर डीएम ने चार बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रगति में सुधार न हुआ तो कड़ी कार्रवाई कराएंगे। डीएम ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। खंड विकास अधिकारी सिराथू, सरसवां, मंझनपुर एवं मूरतगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित सचिव, ग्राम पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर-निकायों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.