लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हण्डेला गांव में एक विधवा के खेत पर दबंगों द्वारा कथित कब्जा करने और खड़ी फसल जोत देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। गांव हण्डेला निवासी हरप्रीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और वह अपने नाबालिग पुत्र हरमनजीत सिंह के साथ रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए गांव के दबंग ने उनके खेत पर कब्जा कर लिया। पीड़िता के अनुसार 13 फरवरी की रात उनकी चार बीघा सरसों की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया गया। जब वह सुबह खेत पर पहुंचीं तो पूरी फसल नष्ट पड़ी थी। उन्होंने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार थी और इससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद थी। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज...