बदायूं, जून 11 -- बदायूं, संवाददाता। बाढ़ सीजन की शुरुआत 15 जून से हो जाएगी। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं जो काम अधूरे रह गए हैं उनके लिए बाढ़ सीजन शुरुआत से पूर्व पूरे करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से जिले की तीन तहसीलों के गांव प्रभावित होते हैं। बाढ़ की निगरानी के लिए चार बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। जिसमें दातागंज तहसील क्षेत्र के कटरा सआदतगंज, भुंडी और सहसवान तहसील क्षेत्र में पिपरौल, मालपुर ततैरा, हरदत्तपुर बाढ़ चौकी शामिल है। इन बाढ़ चौकियों पर हल्का लेखपाल के साथ ही संबंधित बढ़ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो की पूरी बाढ़ सीजन भर बाढ़ चौकी के माध्यम से बाढ़ पर नजर बनाकर रखेंगे और काटन की स्थिति में मुख्यालय पर सूचित करेंगे। इधर बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बाढ़ सीजन की शुरुआत से पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.