श्रावस्ती, मार्च 21 -- श्रावस्ती। चार बच्चों को घर पर छोड़ कर मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गिलौला थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक महिला के चार बच्चे हैं। पति मजदूरी करता है। पति ने थाने में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पति प्रतिदिन की तरह भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। बच्चे और पत्नी घर पर थी। शाम को जब वह घर वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चों ने रोते बिलखते बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ मां गई है। पति का आरोप है कि उसने स्थानीय थाने पर एक सप्ताह पहले शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.