संभल, मार्च 24 -- भकरौली। धनारी थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ छह लाख रुपये लेकर फरार हो गई। महिला के पति की मौत के बाद उसे पांच लाख रुपये मुआवजा मिला था। इसके अलावा वह घर में रखे एक लाख रुपये भी साथ ले लिए। पीड़ित दादी सास ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। धनारी थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने सोमवार को दिए शिकायती पत्र मे बताया कि उसके नाती की वधू चार बच्चों को छोड़कर कस्बे के ही प्रेमी के साथ बीती 20 मार्च को फरार हो गई। वह अपने साथ नाती की मृत्यु पर मिले पांच लाख रुपयों के साथ घर मे रखे एक लाख रुपये भी ले गई। साथ ही बताया की पुत्र वधू ने ही मेरे नाती को बुलाकर उसकी हत्या कराकर एक्सीडेंट का रूप दे दिया। पीड़ित दादी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.