प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बीते 14 जनवरी को गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत सामान्य हादसा नहीं है। चारों बच्चों की मौत संदिग्ध है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की मछली शहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अहमदपुर में चारों बच्चों के परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद कही। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने गया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गए प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से हादसे पर विस्तार से बात की। बातचीत के बाद डॉ. रागिनी ने कहा कि परिवार भी सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, यह मांग जायज भी है। डॉ. रागिनी ने गांव से ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से बात कर पीड़ित परिवार को आवास, बस्ती में मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। डॉ. रागिनी ...