मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच फरवरी को चार बच्चों की मां लापता हो गई। वह अपने साथ दो बच्चे, नकद 25 हजार व गहने भी ले गई है। मामले को लेकर लापता महिला की 17 वर्षीया पुत्री ने थाना क्षेत्र के ही एक गांव के सात लोगों पर नामजद केस किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। 5 फरवरी को सपरिवार घर पर थे। इसी बीच चार अज्ञात युवक उसके घर पर आये और मां से बातचीत करने लगे। उसके बाद मां कहने लगी कि तुम्हारी नानी की तबीयत बहुत खराब है। वहां जाना जरूरी है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर महिला और उसके दोनों बच्चों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.