संभल, फरवरी 25 -- थाना बबराला क्षेत्र के पवारी गांव में चार बच्चों की मां के घर छोड़कर जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला को बरामद किया और बाद में उसे एसडीएम कोर्ट गुन्नौर में पेश किया, जहां महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है। पवारी निवासी अवधेश पुत्र गनपत गिरी की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व थाना बनियाठेर क्षेत्र के मझाबली गांव निवासी ममतेश पुत्री ओंकार के साथ हुई थी। दंपति के चार बच्चे ऋतिक (12 वर्ष), मल्लो (8 वर्ष), सृष्टि (5 वर्ष) और पुनीत (3 वर्ष) है। पति अवधेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके मझाबली गई थी, जहां भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा में जिला रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र के कीमगंज निवासी एक कलाकार भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर रहा था। आरोप है कि वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.