मऊ, फरवरी 15 -- मऊ,संवाददाता। होली पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05301/05302 मऊ-अंबाला-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन चार फेरों के लिए शुरू करेंगा। जो मऊ से पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को और अंबाला से छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05301 मऊ-अंबाला साप्ताहिक विशेष गाड़ी पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ से 04.00 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत जं. से 22.07 बजे छूटकर दूसरे दिन अंबाला कैंट 00.3प बजे पहुंचेगी। वापसी में 05302 अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक त्यौहार व...