गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चलाई जा रही 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर का संचलन चार फेरों में बढ़ाया जा रहा है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 06, 13, 20 एवं 27 मार्च को हैदराबाद से रात 9.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 7.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...